Home KORBA जाति प्रमाण पत्र नहीं बन सके पहाड़ी कोरवा बच्चों के,आगे की पढ़ाई...

जाति प्रमाण पत्र नहीं बन सके पहाड़ी कोरवा बच्चों के,आगे की पढ़ाई में हो सकती है मुश्किल

0
84

acn18.com कोरबा /राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले विशेष संरक्षित पहाड़ी कोरबा समुदाय के कई बच्चों को अब तक जाति प्रमाण पत्र नहीं मिल सके हैं। कई प्रकार की जटिलता इस मामले में बनी हुई है। ग्राम पंचायत का कहना है कि कुछ प्रकरणों में हमने कार्रवाई की है जबकि जहां कहीं समस्या है उसमें पंचायत कुछ नहीं कर सकती।

vlcsnap 2024 03 05 16h38m45s414

विकासखंड करतला के अंतर्गत आने वाले केरवाद्वारी ग्राम पंचायत से मामला जुड़ा हुआ है जहां पर संचालित सरकारी स्कूल में चार पहाड़ी कोरबा समुदाय के बच्चे अध्यनरत हैं। काफी समय के बाद भी सरकार की योजना के तहत इन बच्चों के जाति प्रमाण पत्र नहीं बन सके हैं। ऐसी स्थिति में कई प्रकार की दिक्कत का सामना आने वाले समय में उन्हें करना पड़ सकता है।

vlcsnap 2024 03 05 16h39m09s391

स्कूल के शिक्षक प्रीतम सिंह ने बताया कि आवासीय विद्यालय में प्रवेश प्राप्त करने सहित दूसरे मामलों में समस्याएं हो सकते हैं। इसलिए इनके बारे में विचार करना चाहिए।जबकि गांव के सरपंच परमेश्वर सिंह का कहना है कि मिसल के आधार पर पंचायत को जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्रस्ताव जैसी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के अधिकार हैं। जिन प्रकरणों में कई प्रकार की कमी बनी हुई है उसके लिए आखिर हम क्या कर सकते हैं।

vlcsnap 2024 03 05 16h39m21s269