acn18.com कोरबा /कोरबा की सीएसईबी पुलिस ने गांजे के अवैध कारोबार में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी का नाम रामभरोस है,जो बुधवारी के पास गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है,जिसकी लागत 15 सौ रुपए है। आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।




