Home KORBA मारपीट के मामले में एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार,मानिकपुर पुलिस की...

मारपीट के मामले में एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार,मानिकपुर पुलिस की कार्रवाई

0
65

acn18.com कोरबा /कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में असामाजिक तत्वों एवं अवैध कारोबार करने वालों पर लगाम कसने एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देष प्राप्त हुआ था। उसी तारतम्य में बुधवार को एक साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में मानिकपुर पुलिस को सफलता मिली है। गायत्री नगर निवासी प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि आरोपी देवा मंडल द्वारा प्रार्थिया के घर में घुसकर गली गलौच तथा मारपीट करते हुए जान से मरने की धमकी दिया गया था, घटना को अंजाम देने के बाद बाद आरोपी कलकत्ता भाग गया था जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।