Home KORBA रजकम्मा टोल प्लाजा पर ट्रक चालकों ने किया हंगामा, ट्रक चालकों से...

रजकम्मा टोल प्लाजा पर ट्रक चालकों ने किया हंगामा, ट्रक चालकों से एक हजार रुपयों की हो रही थी अवैध वसूली

0
44

IMG 20240106 111143

Acn18.comकटघोरा/ कटघोरा थानांतर्गत रजकम्मा टोल प्लाजा पर ट्रक चालकों ने जमकर हंगामा किया। टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर ट्रक चालकों से एक हजार रुपयों की अवैध वसूली को लेकर विवाद की स्थिती निर्मित हुई। सूचनस मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिती को नियंत्रण में लिया।

कटघोरा अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रजकम्मा टोल प्लाजा में ट्रक चालकों से अवैध वसूली को लेकर जमकर हंगामा हुआ। ओव्हरलोडिंग के नाम पर टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर ट्रक चालकों से एक हजार रुपयों की अवैध वूसली करने का आरोप लगाया जा रहा है। जिसकी जानकारी मिलने पर ट्रक एसोसिएशन भी मौके पर पहुंच गया और हंगामा करने लगा। कटघोरा पुलिस को जैसे ही हंगामे की सूचना मिली वैसे ही मौके पर पहुंच गई और चालकों को समझाइश देकर मामले को शांत कराया। ट्रक चालकों के हंगामे के कारण सड़क पर कई किमी तक लंबा जाम लग गया।