Home Uncategorized CG NEWS: महादेव बेटिंग ऐप मामला : चार्जशीट में छत्तीसगढ़ के पूर्व...

CG NEWS: महादेव बेटिंग ऐप मामला : चार्जशीट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री बघेल का नाम दर्ज, CM साय बोले -पिछले 5 साल, कांग्रेस का रहा कार्यकाल….सभी घोटालों की जांच की जाएंगी

0
115

acn18.com छत्तीसगढ़ /महादेव बेटिंग ऐप मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की चार्जशीट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम दर्ज है. बघेल के अलावा चार्जशीट में शुभम सोनी, अमित कुमार अग्रवाल, रोहित गुलाटी, भीम सिंह और असीम दास का नाम शामिल है.पिछले 5 साल में कई घोटाले हुए है. सभी घोटालों की जांच की जाएंगी. यह बार सीएम विष्णुदेव साय ने कही है.ईडी ने बताया, असीम दास ने 12 दिसंबर को नया बयान दर्ज कराया था, जिसमें वो अपने पुराने बयान से मुकर गया था. इसमें उसने कहा था कि 3 नवंबर को उसने जो बयान दिया था वो किसी प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में दिया था, जोकि उसके वकील के साथ ही आया था. अब इस बयान से आरोपी असीम दास मुकर गया है

महादेव बेटिंग एप प्रमोटर्स ने चुनाव में खर्च के लिए

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले 2 नवंबर की गिरफ्तारी के बाद 2 नवंबर को उसने जब बयान दिया था, उसमें कहा था कि महादेव बेटिंग एप प्रमोटर्स ने चुनाव में खर्च के लिए एक राजनेता ‘बघेल’ को पहुंचाने के लिए 5.39 करोड़ दिए थे

error: Content is protected !!