Home Uncategorized मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय आज से 2 दिवसीय दिल्ली दौरे पर, राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष...

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय आज से 2 दिवसीय दिल्ली दौरे पर, राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात

0
50

acn18.com रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज  नियमित विमान से दिल्‍ली जा रहे है, जहां वे पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे। साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई निर्णायक बैठक भी हो सकती है।

इसके अलावा वे पार्टी के कुछ अन्‍य राष्‍ट्रीय नेताओं से भी मिल सकते हैं, लेकिन सभी की निगाहें नड्डा और शाह के साथ होने वाली मुलाकात पर रहेगी।इस बैठक में मंत्रिमंडल के विस्‍तार पर चर्चा होने की उम्‍मीद की जा रही है। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के दिल्‍ली दौरे को लेकर सुगबुगाहट चल रही है कि मंत्रिमंडल विस्तार पर कुछ बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। मुख्‍यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद सीएम साय की यह उनकी दूसरी दिल्‍ली यात्रा है।