Home Uncategorized आकाशीय बिजली गिरने से 6 साल की बच्ची की मौत, पिता की...

आकाशीय बिजली गिरने से 6 साल की बच्ची की मौत, पिता की हालत गंभीर 

0
114

गरियाबंद।  जिले के देवभोग में बड़ा हादसा हुआ है, यहां आकाशीय बिजली गिरने से पिता – पुत्री बूरी तरह से झुलस गए, वहीँ हादसे में पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई है। पिता गंभीर रूप से घायल है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

WhatsApp Image 2024 04 29 at 5.20.36 PM

मिली जानकारी के अनुसार देवभोग थाना क्षेत्र के लदरा गांव में सोमवार को बारिश के दौरान बिजली कड़कने लगी, तभी अचानक पिता चबी राम सोम और उसकी 6 वर्षीय बच्ची आरती सोम इसकी चपेट में आ गए, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं हादसे की सुचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, पुलिस ने बच्ची के शव और पिता को देवभोग अस्पताल भेजवाया, जहां पिता की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका इलाज जारी है।

error: Content is protected !!