0
54

जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला
हमले के बाद सिपाही अनिल लापता

एस पीऔर अन्य अधिकारी बागों रवाना

कोरबा जिले के बांगो थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बागबुड़ा में चोरी की तहकीकात करने पहुंचे पुलिस बल पर हमला कर दिया गया। इस हमले में आरक्षक अभिषेक पांडे ,गजेंद्र और अनिल पोर्ट घायल हो गए।
मारपीट के दौरान ही ग्रामीणों ने जब पुलिस टीम को दौड़ाया तब अनिल भी जंगल की ओर भागे। उसके बाद से उनका पता नहीं चल पा रहा है

ग्रामीणों द्वारा पुलिस बल पर हमला किए जाने की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।Screenshot 20250629 151758 Gallery 2