जांजगीर-चांपा
भरत सिंह चौहान कि रिपोर्ट


जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बिलारी और कचंदा गांव के बीच स्थित कंजी नाला का पुल जर्जर हालत में पहुंच चुका है। पुल की खराब स्थिति को लेकर भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए नए पुल निर्माण की मांग की है।
आपको बता दें कि भीम रेजिमेंट के बिलासपुर संभाग अध्यक्ष दीपक मनहर के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, पामगढ़ को ज्ञापन सौंपकर पुल की स्थिति से अवगत कराया है।
ज्ञापन के अनुसार, पुल पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और सुरक्षा के लिए रेलिंग भी नहीं लगाई गई है। इसके कारण आवागमन करने वाले लोगों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं, बारिश के दिनों में पुल के नीचे पानी भरने और बाढ़ जैसी स्थिति बनने से 20 से अधिक गांवों का आवागमन प्रभावित होने की बात कही गई है।
भीम रेजिमेंट ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित और राहगीरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंजी नाला पर जल्द से जल्द नए पुल का निर्माण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को परेशानी से राहत मिल सके!





