एक सप्ताह से कमरे के अंदर पड़ा हुआ था लाश, पड़ोसियों को दुर्गंध आने पर पुलिस को दी सूचना, पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट पहुंची मौके पर, पर जताया हत्या का संदेश
कोरबा। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दुरपा रोड इंदिरा नगर जैत स्तंभ चौक के पास का है जहां बस्ती के बीच एक कमरे में लाश पड़ी हुई थी दुर्गंध आने पर लोगों ने इसकी सूचना तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को वही मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया।
28 वर्षीय अजय राजपूत उर्फ पप्पू राजपूत उसके ही घर के कमरे के अंदर संदिग्ध हालत में मिला। बताया जा रहा है कि रविवार की तड़के सुबह जब लोग उठे इस दौरान घर के अंदर से दुर्गंध आ रहा था लोगों को मामला सन्दिग्ध लगा और इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई।
इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है वहीं फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली गई है परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।




