Home KORBA ग्राम कुथूर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी पर्व, रावण दहन के...

ग्राम कुथूर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी पर्व, रावण दहन के साथ गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

0
5

Screenshot 2026 10 22 09 57 27 34 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

भरत सिंह चौहान कि रिपोर्ट

 

 

 

 

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत कुथूर में विजयादशमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और बजरंगबली की आकर्षक झांकी निकाली गई। झांकी के दौरान श्रद्धालु जय श्रीराम के नारे लगाते हुए नजर आए। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

विजयादशमी के अवसर पर बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।

वहीं, कार्यक्रम के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पामगढ़ पुलिस बल तैनात रहा। इसके साथ ही गांव की महिला कमांडो ने भी सुरक्षा व्यवस्था में अपनी जिम्मेदारी निभाई।

ग्राम कुथूर में विजयादशमी का यह आयोजन धार्मिक आस्था, उत्साह और सामाजिक एकता का संदेश देता नजर आया। जय श्रीराम के जयकारों के बीच रावण दहन के साथ विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।

error: Content is protected !!