कोरबा के संजय नगर बस्ती में रहने वाला मोहनलाल गुप्ता का परिवार इन दिनों काफी परेशान चल रहा है। जब से संजय नगर के पास रेलवे द्वारा अंडा ब्रिज बनाए जाने की घोषणा हुई है तब से यह परिवार टेंशन में आ गया है। अंडर ब्रिज के लिए करीब सौ मकानों को तोड़ा जाएगा,जिसमें मोहनलाल गुप्ता का घर भी शामिल है। मोहनलाल और उसकी बेटी को यह चिंता खाए जा रही है,कि अगर उनका मकान तोड़ दिया गया,तो वो जाएंगे कहां। बुधवार को पिता और पुत्री कलेक्टर के पास पहुंचे और अपनी समस्या से उन्हें अवगत कराया।








