Home KORBA कोरबा में 6 नवंबर को मनेगी भगवान धनवंतरी जयंती, पूजन-आरती के साथ...

कोरबा में 6 नवंबर को मनेगी भगवान धनवंतरी जयंती, पूजन-आरती के साथ भजन और देशभक्ति गीतों की सजेगी महफिल

0
7

Acn18. Com. कोरबा में भगवान श्री धनवंतरी जयंती के अवसर पर विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 6 नवंबर, शुक्रवार को निहारिका स्थित महानदी कॉम्प्लेक्स के पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय में भगवान धनवंतरी का विधि-विधान से पूजन और आरती की जाएगी। कार्यक्रम में आयुर्वेद के महत्व के साथ भजन और देशभक्ति गीतों की भी स्वर लहरियां गूंजेंगी।

आयुर्वेद के प्रवर्तक और आरोग्य के देवता भगवान श्री धनवंतरी की जयंती पर आयोजित इस समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार मुख्य अतिथि होंगे, जबकि जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. श्वेता एक्का कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। वहीं डॉ. देवेंद्र कश्यप, तहसीलदार डॉ. रविशंकर राठौर और रणधीर पांडे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, नमामी हसदेव सेवा समिति, शिव औषधालय और पतंजलि चिकित्सालय के संयुक्त आयोजन में सुबह 11 बजे षोडशोपचार पूजन और सामूहिक आरती होगी।

समारोह में सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक पंडित शिवराज शर्मा, गायक डॉ. रवि शराफ और संदीप शर्मा भजनों एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे।

आयोजन संयोजक डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने जिलेवासियों, चिकित्सकों और आयुर्वेद प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान धनवंतरी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

 

error: Content is protected !!