Home KORBA शिक्षकों की मांगों को लेकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

शिक्षकों की मांगों को लेकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

0
8

Screenshot 2026 08 26 13 56 25 94 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों के निराकरण को लेकर कोरबा में भी शासन के नाम ज्ञापन सौंपा है। मोर्चा ने शिक्षक संवर्ग की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर आवश्यक आदेश जारी करने की मांग की है। ज्ञापन में प्रमुख रूप से TET (टेट) की अनिवार्यता समाप्त करने, पूर्व सेवा गणना, केंद्रीय वेतनमान, राजपत्र संशोधन तथा ब्रिज कोर्स के माध्यम से बीएड सहित पांच प्रमुख मांगें रखी गई हैं।

मोर्चा ने मांग की है कि सहायक शिक्षक संवर्ग के लिए TET की अनिवार्यता समाप्त की जाए। ज्ञापन में सुप्रीम कोर्ट द्वारा TET के लिए 31 अगस्त 2028 तक दिए गए समय का उल्लेख करते हुए पदोन्नति में TET की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की गई है। वहीं, शिक्षक एलबी संवर्ग को पंचायत संवर्ग में प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना करते हुए पुरानी पेंशन सहित शिक्षा विभाग में लागू समस्त लाभ प्रदान करने की मांग भी उठाई गई है।

इसके अलावा शिक्षकों के लंबित वेतन विसंगति को दूर करने के लिए केंद्रीय वेतनमान की संरचना के आधार पर वेतन निर्धारण करने तथा विसंगतिपूर्ण छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा भर्ती नियमों में आवश्यक संशोधन करने की मांग की गई है। मोर्चा ने शिक्षक संवर्ग को शिक्षा विभाग द्वारा योजना बनाकर ब्रिज कोर्स के माध्यम से बीएड प्रशिक्षण कराने की मांग भी रखी है।

ज्ञापन के माध्यम से शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने शासन से सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए शिक्षकों को राहत प्रदान करने की अपील की है। ज्ञापन में जिला संयोजक मनोज चौबे एवं वेदव्रत शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।