Home KORBA  रायपुर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , देखिए वीडियो

 रायपुर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , देखिए वीडियो

0
9

Screenshot 2026 09 05 16 24 41 51 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 शक्कर समेत रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाद्य विभाग कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आवश्यक खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर नाराजगी जताते हुए दाम कम करने की मांग की गई। श्रीकुमार मेनन ने कहा कि खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है, जिसके चलते घरों का बजट बिगड़ गया है। आम लोगों को रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं अधिक कीमत पर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने इसे जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार और खाद्य विभाग गरीबों से अवैध वसूली कर रही है।

कांग्रेस ने बड़ा आरोप लगाया कि जनता को कई खाद्य सामाग्रियों की राशन दुकानों में कमी बताया जा रहा है और कालाबाजारी का खेल जोरों पर चल रहा है। प्रदर्शन के दौरान कालाबाजारी पर रोक लगाने और राशन दुकानों में अन्न उपलब्धता कराने की मांग की गई।