
शहर में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में नगर निगम ने कदम बढ़ाया है। महापौर मधुसूदन यादव ने शुक्रवार को शहर के अलग-अलग वार्डों में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।भूमि पूजन का आयोजन वार्ड क्रमांक 45, 1, 46 और 9 में किया गया। इन वार्डों में जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। सड़क बनने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से सामने आ रही आवाजाही की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। महापौर ने कहा कि शहर के अलग-अलग वार्डों में जरूरत के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।चार वार्डों में भूमि पूजन के बाद अब लोगों को सड़क निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है।








