Home KORBA रायपुर में चर्चित यूट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार : महापौर के खिलाफ आपत्तिजनक...

रायपुर में चर्चित यूट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार : महापौर के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर एक्शन, कांग्रेसियों ने दिया धरना

0
3

 

रायपुर में यूट्यूबर सोमा देवांगन को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महापौर के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के आरोप में कार्रवाई हुई।

 

रायपुर। शहर की चर्चित यूट्यूबर सोमा देवांगन को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमा के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

 

पुलिस के मुताबिक, सोमा देवांगन पर रायपुर महापौर के खिलाफ कथित तौर पर अश्लील, आपत्तिजनक और गाली-गलौज वाला वीडियो तैयार कर उसे प्रसारित करने का आरोप है। मामले की शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू की थी।

 

 

 

बीजेपी ने की थी गिरफ्तारी की मांग

सोमा देवांगन के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी गिरफ्तारी की मांग की गई थी। बीजेपी नेताओं ने पुलिस से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमा देवांगन को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

वहीं, सोमा देवांगन की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर विरोध जताया। कांग्रेसियों ने थाने में धरना देकर गिरफ्तारी का विरोध किया और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए