
कोरबा के सड़कों की बदहाली को लेकर योग कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। पुलिस और युवाओं के बीच जोर आजमाइश भी हुई लेकिन मुस्तैद पुलिस के जवान कांग्रेसियों को निर्धारित सीमा के आगे नहीं जाने दिया युवा कांग्रेस के पूर्व कोरबा लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष श्याम नारायण सोनी और अभय तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। सड़कों की बदहाली जल भराव और अन्य असुविधाओं को लेकर किए गए प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे युवा कांग्रेसियों ने पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधक को पार करने का प्रयास किया किंतु उन्हें सफलता नहीं मिली कुछ लोग आगे बढ़े भी तो उन्हें रोक दिया गया युवा कांग्रेसियों ने सड़क पर बैठकर रघुपति राघव राजा राम गाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया श्याम नारायण सोनी ने बताया कि उनका उद्देश्य सरकार और नगर निगम कोरबा में बैठे जन प्रतिनिधियों का ध्यान खींचने के लिए यह प्रदर्शन किया गया
श्याम नारायण सोनी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में जो लोग सड़क की उखड़ी गिट्टी लेकर प्रदर्शन कर रहे थे वह भाजपा के नेता इस समय कहां है उन्हें सामने आना चाहिए इस विरोध प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी ने भी समर्थन दिया. पार्टी के नेता आनंद सिंह ने कहा की कोरबा में व्याप्त समस्या किसी एक कि नहीं सबकी है युवा कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवक तो जुटे लेकिन वरिष्ठ कांग्रेसियों की अनुपस्थित चर्चा का विषय बनी रही।








