Home KORBA जांजगीर-चांपा का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, पुलिस के...

जांजगीर-चांपा का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, पुलिस के साइबर जागृति राखी अभियान को मिला सम्मान, देखिये वीडियो

0
6

 

 

 

Screenshot 2026 08 27 14 34 09 30 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

जिले के लिए गर्व का क्षण, *जांजगीर-चांपा जिला का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड* में शामिल हो गया है। जिला पुलिस द्वारा साइबर क्राइम के खिलाफ चलाए गए अनोखे *”साइबर जागृति राखी अभियान”* को यह उपलब्धि मिली है।

 

जिला पुलिस ने रक्षाबंधन के अवसर पर साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया था। इसके तहत जिले की *432 ग्राम पंचायतों और 50 से अधिक कॉलोनियों, जेल, स्कूल-कॉलेज और संस्थानों* में साइबर जागृति राखी का आयोजन किया गया।

 

अभियान के दौरान एक साथ *एक लाख से अधिक लोगों को साइबर जागृति की राखी* बांधी गई। इस रिकॉर्ड को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

 

इस उपलब्धि के लिए जांजगीर के ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें *कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के छत्तीसगढ़ प्रभारी* मौजूद रहे।

 

*पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय* ने बताया कि इस कार्यक्रम में *1 लाख 70 हजार से अधिक लोग* शामिल हुए, जो एक बड़ा रिकॉर्ड है।