
*कोरिया:* जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां जिला आबकारी विभाग में पदस्थ एक बड़े बाबू का शराब के लिए हंगामा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो *पटना के अंग्रेजी शराब दुकान* का बताया जा रहा है। वीडियो में *जिला आबकारी विभाग में पदस्थ उमाशंकर कुशवाहा* शराब दुकान बंद होने के बाद शराब लेने पहुंचे हैं।
*नशे में धुत होकर गाली-गलौज और धमकी*
वीडियो में उमाशंकर कुशवाहा शराब के नशे में दुकान के कर्मचारियों को धमकाते और गाली-गलौज करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे आये दिन इसी तरह दुकान बंद होने के बाद शराब मांगने पहुंचते हैं और हंगामा करते हैं।
इस पूरी घटना का वीडियो दुकानदार ने ही बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आबकारी विभाग के कर्मचारी द्वारा ही शराब दुकान में इस तरह की दबंगई दिखाने से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।








