Home KORBA कोरबा में शर्मसार कर देने वाली घटना: 5 साल की मासूम से...

कोरबा में शर्मसार कर देने वाली घटना: 5 साल की मासूम से 14 साल के किशोर ने किया अनाचार

0
132

Acn18.com/ कोरबा जिले के कटघोरा थाना अंतर्गत ग्रामीण इलाके में एक अत्यंत हृदय विदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे जिले को शर्मसार कर दिया है। 5 साल की एक मासूम बच्ची के साथ उसी के 14 वर्षीय चचेरे चाचा ने अनाचार किया है।

vlcsnap 2025 05 28 11h13m47s432
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना खेल-खेल में हुई, जब किशोर ने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजी लगते हैं, जिसने इस घटना की जघन्यता को और बढ़ा दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक कदम उठा रही है और आरोपी किशोर के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इस घटना ने समाज में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!