Acn18. Com.कोरबा के बालको में आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव के आठवें दिन भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। लंका दहन की दिव्य लीला ने दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
भारत अल्युमिनियम मजदूर संघ, इंटक के तत्वावधान में आयोजित सार्वजनिक रामलीला एवं दशहरा उत्सव में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान बालको क्षेत्र के कई पार्षद भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु श्रीराम की आरती के साथ हुई। इसके बाद कलाकारों ने श्री रामेश्वर पूजन और भगवान हनुमान के पराक्रम को दर्शाती लंका दहन की लीला का शानदार मंचन किया।
मंत्री लखन लाल देवांगन ने रामलीला को सत्य की असत्य पर विजय और मर्यादित जीवन का संदेश देने वाला आयोजन बताया। वहीं, इंटक महासचिव जयप्रकाश यादव ने लोगों से प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की।
धार्मिक आस्था, सामाजिक सद्भाव और श्रमिक एकता के संदेश के साथ बालको की रामलीला का आठवां दिन संपन्न हुआ।





