Home KORBA हाइवा और ट्रेलर की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत,दर्री...

हाइवा और ट्रेलर की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत,दर्री थाना के पास तड़के 4 बजे हादसा, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

0
5

Acn18. Com.हाइवा और ट्रेलर की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत,दर्री थाना के पास तड़के 4 बजे हादसा, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

कोरबा में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में हाइवा चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दर्री थाना के पास हाइवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गयजानकारी के मुताबिक, हादसा सोमवार तड़के करीब चार बजे हुआ। दर्री थाना के पास हाइवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे में जान गंवाने वाले चालक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान करने के साथ ही हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

फिलहाल, पुलिस की जांच के बाद ही दुर्घटना की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

error: Content is protected !!