Home छत्तीसगढ़ बलौदा: जगन्नाथपुर में तालाब में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की मौत,...

बलौदा: जगन्नाथपुर में तालाब में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

0
104

 Acn18.com/ बलौदा के जगन्नाथपुर गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ तालाब में डूबने से 5 वर्षीय भीमेश साहू की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

vlcsnap 2025 05 28 10h50m30s952

जानकारी के अनुसार, 5 वर्षीय भीमेश साहू तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। ग्रामीणों ने तत्काल उसे तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी।
गंभीर हालत में उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे जगन्नाथपुर गांव में मातम पसरा हुआ है।