Home KORBA कोरबा के पेट्रोल पंप पर मैनेजर की मौत का मामला गरमाया, अब...

कोरबा के पेट्रोल पंप पर मैनेजर की मौत का मामला गरमाया, अब संचालक पर FIR! पेट्रोल मिले पानी की टंकी में मिला था शव

0
13

Acn18. Com.कोरबा के मुड़ापार स्थित आरजी पेट्रोल पंप में मैनेजर की मौत का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। पेट्रोल पंप की सिंटेक्स टंकी में पेट्रोल मिश्रित पानी के अंदर मिले मैनेजर ओमप्रकाश यादव की मौत को लेकर अब पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मृतक के बेटे ने संचालक पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।

दरअसल, 7 सितंबर की शाम आरजी पेट्रोल पंप पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मैनेजर ओमप्रकाश यादव की तबीयत बिगड़ने की सूचना उनके बेटे करण को फोन पर मिली। करण अपनी मां के साथ पेट्रोल पंप पहुंचा, जहां ओमप्रकाश जमीन पर पड़े मिले। उन्हें तत्काल 108 की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में ओमप्रकाश ऑफिस से चाड़ी और गेलन लेकर सिंटेक्स टंकी की तरफ जाते नजर आए। आशंका है कि वह पेट्रोल मिश्रित पानी की जांच करने टंकी के पास पहुंचे थे और इसी दौरान डूबने से उनकी मौत हो गई।

अब मृतक के बेटे करण यादव ने पेट्रोल पंप संचालक पर ज्वलनशील पदार्थ को बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के खुले स्थान पर रखने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

शिकायत के आधार पर मानिकपुर पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ धारा 106 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक परिस्थितियां और जिम्मेदारी पूरी तरह स्पष्ट होगी।

error: Content is protected !!