Home KORBA कोरबा में उपमुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री ने आयोजित किया दीपावली स्नेह मिलन...

कोरबा में उपमुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री ने आयोजित किया दीपावली स्नेह मिलन समारोह, भाजपा पदाधिकारियों सहित विविध संगठनों के लोग हुए शामिल

0
3

Acn18.com.कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के आतिथ्य में शहर के आशीर्वाद पॉइंट में भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा शहर के विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, विद्या भारती के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जुड़ावन सिंह ठाकुर, रितु चौरसिया, प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान, ज्योतिनंद दुबे तथा हितानंदअग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं अन्य अतिथियों ने उपस्थित जनसमूह को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि दीपावली आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का पर्व है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम सब मिलकर समाज, प्रदेश और देश की उन्नति व विकास के लिए अपनी सकारात्मक ऊर्जा लगाते रहें।समारोह में भारतीय जनता पार्टी के अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता, सक्रिय कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं देकर स्नेह मिलन का आनंद लिया।

error: Content is protected !!