Home KORBA करंट की चपेट में आने से युवक की मौत,बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र की...

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत,बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र की घटना

0
57

acn18.comबांकीमोंगरा / करंट की चपेट में आने से एक 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम ज्वाला प्रसाद था,जो गजरा का निवासी था। बताया जा रहा है,कि मृतक एसईसीएल में किसी कर्मचारी के बदले काम करता था। सुबह की पाली के वक्त वह बिजली सुधार के काम में लगा था इसी दौरान उसे करंट का जबरदस्त झटका लग,जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि अपनी तसल्ली के लिए परिजव व सहकर्मी उसे लेकर एसईसीएल के विभागीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।