Home KORBA कोरबा तहसील कार्यालय की अलमारी के पीछे मिला जहरीला कोबरा, मचा हड़कंप...

कोरबा तहसील कार्यालय की अलमारी के पीछे मिला जहरीला कोबरा, मचा हड़कंप वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, प्राकृतिक आवास में छोड़ा

0
3

Acn18. Com.कोरबा के तहसील कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अलमारी के पीछे जहरीला कोबरा सांप बैठा मिला। कार्यालय में रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपने राजस्व संबंधी कामों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सांप की मौजूदगी से किसी अप्रिय घटना की आशंका बढ़ गई थी।सूचना मिलते ही वन विभाग और RCRS की टीम मौके पर पहुंची। RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव ने टीम के सदस्य मानस के साथ सावधानीपूर्वक कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया।इसके बाद उप वनमंडल अधिकारी मणिकांत वर्मा के मार्गदर्शन में कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास के अनुकूल स्थान पर सुरक्षित छोड़ दिया गया। समय पर रेस्क्यू होने से लोगों को राहत मिली और सांप को भी बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित बचा लिया गया।

वन विभाग और RCRS ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखने पर उसे मारने या खुद पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

error: Content is protected !!