Acn18.com/ सूरजपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक स्थल सारासोर में शनिवार को एक दर्दनाक घटना घट गई. नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक 35 वर्षीय युवक की अकाल मौत हो गई
भटगांव थानांतर्गत जरही का निवासी 35 वर्षीय शैलेंद्र राम अपने दोस्तों के साथ सारासोर धाम दर्शन करने गया था। दर्शन करने से पूर्व युवक नदी में नहाने उतरा, जहाँ गहरे पानी का अंदाजा न होने के कारण वह संतुलन खो बैठा और नदी में डूब गया।
घटना की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची चेन्द्रा चौकी पुलिस की टीम ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। गोताखोरों और डी.डी.आर.एफ.की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और चेन्द्रा चौकी पुलिस द्वारा मामले की आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना से मृतक के गांव जरही में शोक की लहर दौड़ गई है।





