Acn18.com/बिलासपुर शहर के भाजपा कार्यालय के समीप स्थित ‘अहूजा टीवी सेंटर’ में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान से धुएं का गुबार आसमान में ऊंचाई तक उठने लगा।
अचानक हुए इस हादसे से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची. काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया यह आग कैसे लगी अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है





