Home ट्रैंडिंग ‘आपके योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता’, PM मोदी के...

‘आपके योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता’, PM मोदी के जन्मदिन पर पुतिन ने भेजा खास संदेश

0
7

मॉस्को: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें बधाई दी है। रूस के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि भारत और रूस के बीच ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ को मजबूत करने में उनके व्यक्तिगत योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता। रूसी दूतावास ने गुरुवार को X पर पुतिन का संदेश साझा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज यानी 17 सितंबर को धूमधाम से मनाया जा रहा है।

error: Content is protected !!