
कोरबा में देर रात रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक का पैर कट गया, लेकिन उसकी जान बच गई। घायल को तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
*पवन टाकीज के पास हुआ हादसा*
जानकारी के अनुसार यह घटना देर रात *पवन टाकीज के पास रेलवे ट्रैक* पर हुई। हादसे के समय *बरमपुर निवासी राकेश पटेल* रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसका एक पैर कट गया।
आसपास के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।
*जिला अस्पताल में चल रहा इलाज*
सूचना पर *कोतवाली थाना पुलिस* मौके पर पहुंची और घायल राकेश पटेल को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार राकेश की हालत अभी स्थिर है और उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी ली जा रही है।





