Home KORBA देश के 70% हिस्से में बादल छाए: 25 जुलाई तक बारिश का...

देश के 70% हिस्से में बादल छाए: 25 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, यूपी में 40 मंदिर डूबे; राजस्थान में तापमान 41° पार

0
9

देश के 70% हिस्से में बादल छाए: 25 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, यूपी में 40 मंदिर डूबे; राजस्थान में तापमान 41° पार

इसरो की सैटेलाइट तस्वीरों के मुताबिक देश के करीब 70% हिस्से में मानसूनी बादल छाए हुए हैं। अगले 25 जुलाई तक उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत समेत देश के 60% से ज्यादा हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है। इस मानसून सीजन में देशभर में बारिश सामान्य से 24% कम हुई है।Screenshot 2026 07 20 11 40 22 432 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity

इधर, यूपी में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वाराणसी और प्रयागराज में घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं। काशी में दशाश्वमेध से लेकर पंचगंगा घाट तक रत्नेश्वर महादेव मंदिर समेत 40 छोटे मंदिरों में पानी घुस गया है।

वहीं, राजस्थान में मानसून पर ब्रेक लगने के बाद गर्मी बढ़ने लगी है। बीकानेर संभाग के तीन जिलों में रविवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। राज्यभर में कहीं भी तेज बारिश नहीं हुई।Screenshot 2026 07 20 11 40 42 271 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए राज्य के 24 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जो अगले तीन दिनों तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

20 जुलाई को देश के ऊपर छाए बादलों की सैटेलाइट इमेजScreenshot 2026 07 20 11 41 31 069 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity edit