Home KORBA चिमनी भट्ठा बस्ती में बाल विवाह रोकने पहुंची महिला बाल विकास और...

चिमनी भट्ठा बस्ती में बाल विवाह रोकने पहुंची महिला बाल विकास और पुलिस की टीम,15 साल के लड़के और 13 साल की लड़की की शादी रुकवाई गई

0
47

IMG 20260720 WA0019

IMG 20260720 WA0020

IMG 20260720 WA0018

कोरबा में महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने समय रहते कार्रवाई कर एक बाल विवाह को रुकवा दिया। मामला चिमनी भट्ठा बस्ती का है, जहां नाबालिग लड़का-लड़की की शादी की तैयारी चल रही थी।

*समय पर पहुंची टीम, रोका गया विवाह*
जानकारी के अनुसार चिमनी भट्ठा बस्ती में *15 साल के लड़के और 13 साल की लड़की* का विवाह तय किया गया था। इसकी सूचना मिलते ही *महिला एवं बाल विकास विभाग* की टीम और *मानिकपुर चौकी पुलिस* मौके पर पहुंची।

टीम ने परिजनों को बाल विवाह के कानूनी दुष्परिणाम और सजा के बारे में समझाया। इसके बाद परिवार ने शादी न कराने का आश्वासन दिया और विवाह को तत्काल रोक दिया गया।

*कानूनी कार्रवाई की चेतावनी*
अधिकारियों ने परिजनों को हिदायत दी कि नाबालिग होने तक बच्चों की शादी नहीं की जाएगी। विभाग ने परिवार की काउंसलिंग भी की और बच्चों की शिक्षा जारी रखने के निर्देश दिए।

महिला बाल विकास अधिकारी ने कहा कि _बाल विवाह कानूनन अपराध है। अगर भविष्य में इस तरह की शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।_

पुलिस ने पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर ली है और मामले पर नजर रखी जा रही है।

error: Content is protected !!