Home KORBA युवक का मोबाइल छीनकर मारपीट की,बालको के एक पेट्रोल पंप में हुई...

युवक का मोबाइल छीनकर मारपीट की,बालको के एक पेट्रोल पंप में हुई घटना…देखिए वीडियो

0
94

acn18.com कोरबा/अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे प्रयासों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में अराजक तत्वों की ओर से घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। बालको नगर में दो यूवको से विवाद करते हुए चार बदमाशों ने मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। मारपीट की घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई यह तस्वीर बालको नगर क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप की है जहां पर दूसरे क्षेत्र से पहुंचे दो युवकों से उलझते हुए कुछ चेहरे नजर आ रहे हैं। किसी बात को लेकर बहस बाजी के साथ अराजक तत्वों ने मोबाइल छीन लिया और फिर यहां से दूसरा रास्ता पकड़ लिया। पीड़ित ने बताया कि बालको नगर के काली मंदिर क्षेत्र में ले जाने के साथ लूटा हुआ मोबाइल वापस करने के लिए रुपए की मांग की गई और लाठी डंडे से मारपीट की गई। इस दौरान चाकू भी चलाया गया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संबंधित बदमाशों की पहचान करने के साथ पुलिस इस दिशा में अगली कार्रवाई कर सकती है

CG CRIME NEWS : फैंसी स्टोर से काम कर घर लौट रही युवती से गैंगरेप, नशे में धुत तीन दरिंदों ने खेत में लेजाकर बारी – बारी दिया घटना को अंजाम

error: Content is protected !!