Home KORBA महिला व बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े का कांग्रेस की पूर्व सरकार...

महिला व बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े का कांग्रेस की पूर्व सरकार पर तीखा हमला,कुपोषण को बढ़ावा देने का लगाया आरोप,रायपुर जाने के दौरान कटघोरा में दिया बयान

0
186

Acn18.com/महिला विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कांग्रेस पर कुपोषण को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश में कुपोषण की समस्या गंभीर हो गई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कुपोषण में कमी लाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है। राजवाड़े ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और बच्चों को नियमित रूप से पोषित आहार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे प्रदेश में कुपोषण की स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार की योजनाएं और प्रयास जमीनी स्तर पर असर दिखा रहे हैं, और आने वाले समय में कुपोषण की समस्या को और भी नियंत्रित किया जाएगा। राजवाड़े ने कांग्रेस की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि पिछली सरकार के दौरान कुपोषण को नजरअंदाज किया गया, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में कुपोषित बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। भाजपा सरकार ने इस चुनौती को गंभीरता से लेते हुए कई ठोस कदम उठाए हैं, जिससे अब स्थिति में सुधार हो रहा है।

error: Content is protected !!