

भारत विकास परिषद कोरबा शाखा द्वारा देहदान और नेत्रदान के क्षेत्र में जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नगर निगम कोरबा द्वारा फुटका पहाड़ स्थित राम कचहरी में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में स्वर्गीय प्रदीप महतो सुजन सिंह दुखनी साहू फूलबाई साहू और डॉक्टर उपाध्याय जैसे अमर हुतात्माओं और दानवीरों के परिजनों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने मरणोपरांत देहदान या नेत्रदान कर समाज के लिए एक अनुकरणीय मिसाल पेश की है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ‘हनुमान अंश’ के प्रसिद्ध अभिनेता शोभनव सत्य और कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत ने शिरकत की। Clip
Vo अभिनेता शोभनाव सत्य
समारोह को संबोधित करते हुए अभिनेता शोभनाव सत्य ने देहदान और नेत्रदान के महत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा और परोपकारी कार्य है। इस दौरान उन्होंने मंच से स्वयं भी देहदान की घोषणा की, जिससे उपस्थित सभी लोगों में प्रेरणा की लहर दौड़ गई। महापौर संजू देवी राजपूत ने भी परिषद के इस सेवा कार्य की भूरी-भरी प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज को एक नई दिशा देते हैं clip
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार कुदेशिया मुरलीधर माखीजा नेत्रदान प्रकल्प प्रभारी महेश गुप्ता, कोरबा शाखा अध्यक्ष कमलेश यादव, सचिव दीपक सिंह, संस्कार प्रमुख विष्णु शंकर मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष मोहन अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, डॉ. संजय अग्रवाल, महेंद्र देवांगन, डॉ. नागेंद्र शर्मा, डॉ. अंजना सिंह ठाकुर, और कैलाश अग्रवाल अमित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने देहदान और नेत्रदान करने वाले परिवारों के परिजनों को स्मृति चिन्ह ,शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया और उनके इस महान त्याग को नमन किया।





