Home देश दुनिया बेंगलुरु में उबर ड्राइवर ने महिला को पीटा:गलत कैब में बैठ गई...

बेंगलुरु में उबर ड्राइवर ने महिला को पीटा:गलत कैब में बैठ गई थी, उतरने लगी तो चालक ने हमला कर दिया

0
110

महिला ने अपने बीमार बेटे को अस्पताल ले जाने के लिए कैब बुक की थी। - Dainik Bhaskarबेंगलुरु में गलत कैब में बैठने पर ड्राइवर ने महिला के साथ मारपीट की। महिला ने अपने बेटे को अस्पताल ले जाने के लिए उबर कैब बुक की थी। वह घर से बाहर निकली तो वहां एक कैब खड़ी थी। महिला को लगा यह उसकी कैब है और वह गाड़ी में बैठ गई।

हालांकि, कुछ ही देर बाद महिला को अहसास हो गया कि वह गलत कैब में बैठी है। इस पर महिला ने गाड़ी से उतरने की कोशिश की तो ड्राइवर उसके साथ मारपीट करने लगा।बीमार बेटा अपनी मां को बचाने की कोशिश कर रहा था। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और महिला को ड्राइवर से बचाया। घटना बुधवार (9 अगस्त) की है।

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बसवराजू (25) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ IPC की धारा 341, 323, 504 के तहत केस दर्ज किया गया है।

महिला के पति अजय ने 9 अगस्त को ट्विटर पर मामले की जानकारी दी।
महिला के पति अजय ने 9 अगस्त को ट्विटर पर मामले की जानकारी दी।

उधर, महिला के पति ने ट्विटर पर मामले की जानकारी शेयर की है। घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

error: Content is protected !!