Acn18. Com.अंबिकापुर से बड़ी खबर सामने आई है। उदयपुर वन परिक्षेत्र के अलकापुरी जंगल में करंट की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई। जंगल में करंट बिछाए जाने की बात सामने आने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है।
घटना उदयपुर वन परिक्षेत्र के अलकापुरी जंगल की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जंगल में बिछाए गए करंट की चपेट में आने से जंगली हाथी की मौके पर ही मौत हो गई।
हाथी की मौत की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वन विभाग के आला अधिकारियों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल वन विभाग की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि जंगल में करंट किसने और किस उद्देश्य से बिछाया था। घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान और कार्रवाई को लेकर भी जांच की जा रही है।
जंगली हाथी की मौत के बाद वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। मामले में जांच पूरी होने के बाद ही मौत की परिस्थितियों और जिम्मेदार लोगों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।





