Home KORBA छठ महापर्व पर कोरबा में हुआ महाप्रसाद का वितरण

छठ महापर्व पर कोरबा में हुआ महाप्रसाद का वितरण

0
4

Acn18. Com/लोक आस्था के महान पर्व छठ महापर्व के पावन अवसर पर छठ व्रत के पारण के पश्चात कोरबा शहर के प्रमुख मार्ग स्थित सुभाष चौक पर महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्वांचल विकास समिति कोरबा द्वारा आयोजित इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

IMG 20261116 190554

​इस आयोजन में कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत समिति के तमाम पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक पूरी तन्मयता के साथ मौजूद रहे। सभी ने प्रसाद वितरण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई और व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया।
​
आयोजन समिति द्वारा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए स्थल पर डस्टबिन की उचित व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं से लगातार यह आग्रह किया गया कि प्रसाद ग्रहण करने के पश्चात डिस्पोजेबल सामग्री या कचरे को इधर-उधर सड़क पर न फेंककर निर्धारित डस्टबिन में ही डालें, ताकि शहर की सुंदरता और स्वच्छता बनी रहे।

error: Content is protected !!