Home Uncategorized करंट से 2 मजदूरों की मौत के बाद 17 घंटे चला धरना,...

करंट से 2 मजदूरों की मौत के बाद 17 घंटे चला धरना, 15-15 लाख मुआवजे और नौकरी पर बनी सहमति. वीडियो

0
6

Acn18. Com.जशपुर के पाकरगांव में बिजली सुधार कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत के बाद उपजा विवाद आखिरकार 17 घंटे लंबे धरना-प्रदर्शन के बाद खत्म हो गया

पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में देर रात तक चली मैराथन बातचीत में मृतकों के परिजनों की मांगों पर आपसी सहमति बन गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया।​ दोनों मृतक मजदूरों के आश्रित परिवारों को 15-15 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

​हादसे के लिए जिम्मेदार पत्थलगांव बिजली विभाग केसंबंधितअधिकारियों के खिलाफ निलंबन एवं सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति बनी है।​दोनों पीड़ित परिवारों के एक-एक सदस्य को प्लेसमेंट के तहत नौकरी प्रदान की जाएगी.

इससे पूर्व घटना के बाद से ही आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने घटनास्थल पर शव रखकर धरना शुरू कर दिया था। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर डटा रहा। देर रात आला अधिकारियों की मौजूदगी में हुई सकारात्मक वार्ता के बाद परिजनों ने मुआवजा और कार्रवाई का आश्वासन स्वीकार कर धरना समाप्त किया। प्रशासन ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और तय शर्तों को जल्द से जल्द पूरा करने का भरोसा दिया है।

error: Content is protected !!