acn18.com / 14 महीने पहले विवाहित एक महिला ने अज्ञात कारण से अग्नि स्नान कर लिया। 80% से ज्यादा झुलसने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। पत्नी को बचाने के चक्कर में उसका पति हरीश सारथी भी झुलस गया जिसका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।




