Acn18. Com.कोरबा के रजगामार में सात वर्षीय मासूम की हत्या की घटना से पूरे जिले में आक्रोश है। मासूम को श्रद्धांजलि देने और उसके लिए न्याय की मांग को लेकर कोरबा प्रेस क्लब आज शोक सभा और कैंडल मार्च का आयोजन कर रहा है।
शनिवार, 24 अक्टूबर को शाम साढ़े पांच बजे तिलक भवन में शोक सभा आयोजित होगी। इसके बाद तिलक भवन से ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
कोरबा प्रेस क्लब ने जिलेभर के पत्रकारों और आम नागरिकों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
प्रेस क्लब की मांग है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए और दोषी को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए।
मासूम भव्या को श्रद्धांजलि देने और न्याय की आवाज बुलंद करने के लिए आज कोरबा में कैंडल मार्च निकाला जाएगा।





