Home KORBA प्रजनन काल के बाद हिंसक हुए कुत्ते,हर रोज लोगों को बना रहे...

प्रजनन काल के बाद हिंसक हुए कुत्ते,हर रोज लोगों को बना रहे निशाना

0
109

acn18.com कोरबा/कोरबा शहर और आसपास के क्षेत्र में लोगों पर कुत्तों के हमले अचानक बढ़ गए हैं। हर दिन 12 से 15 लोग इस प्रकार की घटना के शिकार हो रहे हैं जिन्हें चिकित्सालय में उपचार की सुविधा प्राप्त हो रही है। बताया जा रहा है कि ठंड में प्रजनन के बाद जहां इनकी संख्या बढ़ रही है। वहीं इस मौसम में हादसे वह अन्य कारण से बच्चों की मौत होने पर कुत्ते आक्रामक हो गए हैं। लोगों ने मांग की है कि नगर निगम इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम करने के लिए जरूरी प्रयास करें।