Home KORBA स्कूल के छत पर काम कर रहे मजदूरों पर मधुमक्ख्यिों ने किया...

स्कूल के छत पर काम कर रहे मजदूरों पर मधुमक्ख्यिों ने किया हमला,20 फिट उंचाई से गिरने के कारण एक की मौत,सिविल लाईन थाना क्षेत्र में संचालित दयानंद पब्लिक स्कूल में हुआ हादसा

0
222

Acn18.com/सिविल लाईन थानांतर्गत कोसाबाड़ी के पास संचालित दयानंद पब्लिक स्कूल में हुए हादसे के दौरान एक व्यक्ति का दर्दनाक अंत हो गया। स्कूल के छत पर काम कर रहे मजदूरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिससे गोपाल जलतारे नामक व्यक्ति 20 फिट उंचाई से सीधे जमीन पर गिरा। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक फोकटपारा का निवासी था। गोपाल की मौत होने से उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मधुमक्खियों के हमले में मौके पर काम कर रहे करीब 6 लोग घायल भी हुए है। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!