Home छत्तीसगढ़ बिना मुंडेर का कुआं बना मौत की वजह, नहाने के दौरान पैर...

बिना मुंडेर का कुआं बना मौत की वजह, नहाने के दौरान पैर फिसलने से 36 वर्षीय युवक की मौत

0
6

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक बार फिर बिना मुंडेर (जगत) का कुआं हादसे का कारण बन गया। जयनगर थाना क्षेत्र में नहाने के दौरान पैर फिसलने से एक 36 वर्षीय युवक कुएं में जा गिरा। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची D.D.R.F. टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को कुएं से बाहर निकाला।

नहाने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मोहन सिंह निवासी सिलफिली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक कुएं में नहाने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे कुएं में जा गिरा।

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

D.D.R.F. टीम ने किया रेस्क्यू

सूचना मिलने के बाद D.D.R.F. की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला।

घटना जयनगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद एक बार फिर बिना मुंडेर वाले कुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

error: Content is protected !!