Home देश दुनिया वायनाड लैंडस्लाइड- 341 शवों का पोस्टमार्टम, इनमें 206 की पहचान:134 बॉडीज के...

वायनाड लैंडस्लाइड- 341 शवों का पोस्टमार्टम, इनमें 206 की पहचान:134 बॉडीज के टुकड़े मिले; जिला प्रशासन ने माना- रेस्क्यू में नाकाम हुए

0
107

वायनाड लैंडस्लाइड के पांचवे दिन प्रशासन ने माना कि राहत और बचाव कार्य में वह मजबूत कदम उठाने में नाकाम रहा। प्रशासन ने बताया कि जहां लैंडस्लाइड हुई थी, वहां से बरामद 341 शवों का पोस्टमार्टम हो चुका है, इनमें से 146 की पहचान हो चुकी है।

134 लोगों के शरीर के सिर्फ टुकड़े बरामद हुए हैं। जिन शवों की पहचान हुई है, उन्हें परिवार को सौंप दिया गया है। जबकि 74 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।

मेप्पडी के 17 रिलीफ कैंप में 707 परिवारों के 2,597 लोगों को रखा गया है। इलाके में 91 कैंप बनाए गए हैं, इनमें 10,000 से ज्यादा लोग हैं। केरल के वायनाड में 29-30 जुलाई की रात 2 से 4 बजे के बीच लैंडस्लाइड की 4 घटनाएं हुई थीं। इसमें चार गांव बह गए थे।

आर्मी के जनरल ऑफिसर कमांडिग मेजर जनरल वीटी मैथ्यू ने कहा कि मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है। अब केवल डेडबॉडी ढूंढ़ी जा रही हैं।

शनिवार को केरल में भारी बारिश का अलर्ट है। इनमें कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में यलो अलर्ट है।

error: Content is protected !!