Home KORBA महेशपुर में पानी की समस्या हुई विकराल,बायपास मार्ग पर कर पानी लाने...

महेशपुर में पानी की समस्या हुई विकराल,बायपास मार्ग पर कर पानी लाने की मजबूरी,नगर पालिका की लापरवाही उजागर

0
103

Acn18.com/कोरबा के साथ ही पूरे प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण आम जनता पानी के लिए काफी परेशान है। कटघोरा नगर पालिका के वार्ड नंबर सात महेशपुर में स्थिती काफी गंभीर है। लोगों को काफी दूरी तय कर बायपास मार्ग पर कर पानी लाना पड़ रहा है। महिलाओं का कहना है,कि नगर पालिका की लापरवाही से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कटघोर नगर पालिका का महेशपुर वार्ड पानी की समस्या से काफी परेशान है। वार्ड में रहने वाले लोगों के पीने के पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। भीषण गर्मी के कारण नदी तालाब सूख गए हैं,नलों से पानी भी नहीं आ रहा है,यही वजह है,कि क्षेत्र में रहने वाले लोगों को काफी दूरी तय कर बायपास मार्ग को पार कर पानी लाना पड़ रहा है। तस्वीरों में आप भी साफ तौर पर देख सकते हैं,कि स्थिती कितनी गंभीर है। महिलाओं का कहना है,कि नगर पालिका की लापरवाही से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी के लिए ठोस व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण यह स्थिती निर्मित हुई है।

बायपास मार्ग को पार करने के दौरान कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। समस्या को लेकर नगर पालिका को ध्यान देने की जरुरत है ताकी आम जनता को राहत मिल सके।