Home KORBA पुलिस को दिया झांसा : मौका मिलते ही फरार हुआ वारंटी, कई...

पुलिस को दिया झांसा : मौका मिलते ही फरार हुआ वारंटी, कई ठिकानों पर पुलिस की दबिश

0
1

Screenshot 2026 09 23 11 32 48 18 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

पसान थाना पुलिस की अभिरक्षा में मौजूद एक स्थायी वारंटी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया, आरोपी ने पेशाब करने की बात कहकर पुलिस से बाहर जाने की अनुमति ली वहां से भाग निकला।

पसान थाना पुलिस की अभिरक्षा में मौजूद एक स्थायी वारंटी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी ने पेशाब करने की बात कहकर पुलिस से बाहर जाने की अनुमति ली और मौका मिलते ही वहां से भाग निकला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

 

 

धारा 354 का स्थायी वारंटी था आरोपी

फरार आरोपी की पहचान खीरचंद, पिता केवल सिंह, निवासी कुम्हारीसानी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज था और वह इस प्रकरण में स्थायी वारंटी था। इसी मामले में पुलिस उसे अपनी अभिरक्षा में लेकर कार्रवाई कर रही थी।

 

मौके का फायदा उठाकर हुआ फरार

पुलिस के मुताबिक अभिरक्षा के दौरान आरोपी ने पेशाब करने की बात कही। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बाहर जाने के दौरान उसने मौका देखकर वहां से दौड़ लगा दी और पुलिस की पकड़ से निकल गया। पुलिसकर्मियों ने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहा।

 

 

पसान थाना पुलिस की अभिरक्षा में मौजूद एक स्थायी वारंटी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया, आरोपी ने पेशाब करने की बात कहकर पुलिस से बाहर जाने की अनुमति ली वहां से भाग निकला।

 

फरार होने पर नया अपराध दर्ज

पुलिस अभिरक्षा से भागने के मामले में पसान पुलिस ने आरोपी खीरचंद के खिलाफ BNS की धारा 262 के तहत अलग से अपराध दर्ज किया है। अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

 

कई ठिकानों पर पुलिस की दबिश

फरार वारंटी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस आरोपी के रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी जुटा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है

error: Content is protected !!