दर्री हाइड्रल पावर प्लांट में पानी घुसा. रिटर्न नहर का एक हिस्सा टूटने से बिजली प्लांट बाधित..देखिए वीडियो….

0
60

कोरबा .कोरबा जिले के दर्री स्थित जल विद्युत संयंत्र में बड़ा हादसा टलते-टलते रह गया। रिटर्न कैनाल टूटने के बाद भारी मात्रा में पानी प्लांट के भीतर घुस गया, जिससे काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी फैल गई। संचालन में लगे यूनिट पर इसका सीधा असर पड़ा और प्लांट तकनीकी कारणों से शटडाउन हो गया। नुकसान का अनुमान फिलहाल करोड़ों में लगाया जा रहा है। मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी है और पूरा क्षेत्र सुरक्षा कारणों से सील कर दिया गया है।

दर्री पावर प्लांट में रिटर्न कैनाल टूटने के बाद पानी का तेज़ बहाव सीधे यूनिट के भीतर चला गया। अचानक पानी भरने से कर्मचारी सुरक्षित स्थानों की ओर भागे और प्लांट का संचालन तत्काल रोकना पड़ा। तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि पानी की एंट्री से मशीनरी पर गंभीर प्रभाव पड़ा है और नुकसान करोड़ों रुपए तक पहुंच सकता है। मरम्मत टीम लगातार काम में जुटी हुई है।घटना के बाद पूरे सीएसईबी प्रशासन ने पावर प्लांट के आसपास के रास्तों को बंद कर दिया है। सुरक्षा बढ़ा दी गई है और रिटर्न कैनाल की मरम्मत तेज़ी से की जा रही है।